योग के लक्ष्य एवं उद्देश्य Aim and Objectives in yoga
योग का लक्ष्य जीवन की प्रसुप्त, अविज्ञात व अजागृत शक्तियों का जागरण कर व्यक्तित्त्व को परम शिखर तक पहुँचाने की अपूर्व क्षमता का विकास करना है। योग प्राचीन भारतीय ऋषि-मुनियों, तत्त्ववेत्ताओं द्वारा प्रतिपादित अनमोल ज्ञान-विज्ञान से युक्त एक विशिष्ट पद्धति है। इसमें मनुष्य मात्र का समग्र उत्थान, विकास एवं उत्कर्ष के लिए अनेकाविध उपाय-प्रयोग सन्नियोजित है। अतः इसे मोक्ष का साधन भी कहते हैं। वस्तुतः योग एक जीवन पद्धति है, जीवन दर्शन है। यह जीवन जीने की सर्वश्रेष्ठ कला है।
Read More